पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को फोन पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान का हाल जाना। सांसद को कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वहीं सांसद के अलावा उनके बेटे सहित अन्य परिजन भी पॉजिटिव निकले थे।
सहारनपुर में रविवार को आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की पत्नी और बेटे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को सात अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इनमें पांच देवबंद के रहने वाले हैं, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। इनके अलावा एक व्यक्ति नकुड़ और एक सहारनपुर शहर का बताया गया है। वहीं बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके भतीजे को स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
डॉ. धर्म सिंह सैनी ने शनिवार को खुद ही अस्पताल पहुंचकर सैंपलिंग कराई थी, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उन्हें कोविड अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों के सैंपल लिए थे। उनकी पत्नी का सैंपल देर शाम लेकर ट्रू-नेट मशीन से जांच की गई थी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया था कि देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंत्री के बेटे की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रू-नेट मशीन से की गई। कॉलेज सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेटे को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। 16 और ऐसे परिजनों के सैंपल लिए गए हैं, जो मंत्री के बेहद करीबी रहे हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोविड अस्पताल के बाहर से ही मंत्री से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।
यह भी पढ़ें: यूपी: 2500 रुपये में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देने का था दावा, स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
इनके अलावा रविवार अपराह्न मेरठ लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इनमें पांच लोग देवबंद के हैं, जिनमें एक डॉक्टर और उनका स्वीपर, एक मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा और एक नौकर और पांचवां संक्रमित साउथ अफ्रीका से लौटा युवक है। इनके अलावा दो अन्य में एक व्यक्ति सहारनपुर शहर का है, जबकि एक नकुड़ के नया गांव का रहने वाला है।
मृतक के परिजनों के सैंपल लिए
नवीन नगर निवासी व्यक्ति की कोरोना से मौत के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीमें दौड़ती नजर आईं। एक ओर जहां नगर निगम ने मृतक के घर और मोहल्ले को सैनिटाइज किया। वहीं चिकित्सा विभाग की टीम ने संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/