फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एसएसपी कार्यालय के बाद एडीएम दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, एक कर्मचारी निकला पॉजिटिव, मची खलबली

Mon, 06 Jul 2020 04:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमण पैर पसारता जा रहा है। आज जिले में कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी कार्यालय का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे एडीएम कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


वहीं कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। दफ्तर में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले एसएसपी ऑफिस के दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव  मिले थे। एसएसपी ऑफिस के बाद अब कलेक्ट्रेट तक कोरोना पहुंच गया है।

मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में जहां एक दिन में चार मरीजों की मौत हुई तो 43 नए मरीज मिले थे। मरने वाले मरीजों में तीन हापुड़ के तो 58 साल का एक मरीज फाजलपुर कंकरखेड़ा का था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सावन 2020: कोरोना का प्रभाव, एतिहासिक औघड़नाथ सहित शहर के प्रमुख मंदिर रहे बंद, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

नए मरीजों में मोदीपुरम निवासी सिंडिकेट बैंक रोहटा के असिस्टेंट मैनेजर, टीपी नगर के एलईडी कारोबारी, देव प्रिया पेपर मिल मवाना के अकाउंटेंट, शास्त्रीनगर के चार्टर्ड अकाउंटेंट कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा हेयर ड्रेसर, आशा संगिनी, होमगार्ड, कार मैकेनिक, रिटायर्ड कांस्टेबल के अलावा रेलवे में कार्यरत रिटायर्ड सैनिक हैं। ये मरीज जैदी फार्म, मंजूर नगर, थापर नगर, पल्हैड़ा, मुकेश विहार टीपी नगर, परतापुर, दायमपुर, महलवाला, रासना, कांशी, शांतिकुंज, नंगलामल, बुढ़ाना गेट, सरूरपुर, रामनगर और कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें