फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के Birthday पर केक की लूट, मंच से भाग खड़े हुए नेता

Tue, 16 Jan 2018 12:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन पर केक की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर सोमवार को केक के लिए जमकर लूट मची। जैसे ही 62 किलो का केक काटा गया, केक को लेने के लिए भीड़ टूट पड़ी। जिसके जितना हाथ में आया लेकर चलता बना। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। केक झपटने के लिए कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। मंचासीन नेता गिरते-गिरते बचे। जिस मेज पर केक सजा था, वह भी गिर पड़ी। बावजूद इसे केक ले जाने वालों में ऐसी होड़ रही कि एक-दूसरे को धकेलना शुरू कर दिया। जिसके हाथ जितना लगा, उसने उतना ही केक लूटा। दूर माइक से बसपा नेताओं ने अपील कि कालेज में पांच काउंटर बनाकर केक और लड्डू बांटे   जा रहे हैं। लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। बाद में वहां से लड्डू भी लिए। 

विज्ञापन

 
इससे पूर्व तेजगढ़ी चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बसपाइयों ने खासतौर पर भाजपा को निशाने पर रखा। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा ने मेरठ शहर की मेयर सीट पर कब्जा कर साबित कर दिया है कि बसपा पार्टी ही भविष्य में भाजपा को टक्कर दे सकती है। कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों में भाजपा नेताओं ने बाधा डाली तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा तो वह भी करेंगे।

पढ़ें : यूपीकोका पर दिए मायावती के बयान का दलित सेना ने किया विरोध
विज्ञापन


पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि सन 2019 में बसपा सुप्रीमो देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। भाजपाइयों की पोल अब जनता के सामने खुलनी शुरू हो गई है। कोआर्डिनेटर डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। कार्यक्रम में हाफिज इमरान, जोन इंचार्ज दिनेश काजीपुर, सुनील जाटव, दारा सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. कमल सिंह राज, जिला उपाध्यक्ष आतिर रिजवी, जिला प्रभारी अमित शर्मा, दीपक राणा, मुरारी लाल केन, कुंवर जहीर, दयाराम प्रजापति, भारतवीर गुर्जर, ब्रह्मजीत सिंह, उदयवीर त्यागी, नवाब सिंह लखवाया, राजपाल सिंह जाटव, राजन वर्मा, इनाम अंसारी, शारिक ख्वाजा, कांति प्रसाद, मंसूर इस्लाम, केदारनाथ गुर्जर,  मुनकाद जसौरी, आदेश त्यागी, शारदा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मायावती के बर्थडे केक की लूट, बेबस हुए नेता

जन्मदिन पर केक की लूट - फोटो : अमर उजाला
उधर बागपत में भी बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे बसपा कार्यकर्ता केक पर टूट पड़े। छीनाझपटी हुई। युवा कार्यकर्ता केक को लेकर इधर-उधर दौड़ते दिखे। इस बीच बसपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की एक नहीं चली।

सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस मनाया। मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेश कश्यप रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, बलात्कार  जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं। बहन-बेटी घरों में भी सुरक्षित नहीं है। मायावती के कार्यकाल में जनता की सुनवाई दफ्तरों में होती थी। समय पर अफसर कार्यालयों में पहुंचकर समस्याएं सुनते थे। अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 में होने वाले लोकसभा की तैयारी में जुटने एक एकजुट रहने का आह्वान किया।

बर्थडे केक एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित समेत अन्य नेताओं ने काटा। केक पर कार्यकर्ता टूट पड़े। कई युवा कार्यकर्ता केक के चक्कर में गिर पड़े। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी की एक नहीं चली। इसको लेकर मुख्य अतिथि और अन्य ने नाराजगी जाहिर की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और संचालन सतेंद्र मौर्य ने किया। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, मुख्य जोन इंचार्ज सत्यपाल पेपला, विक्रम भाटी, सिंह राज, पूर्व मंत्री दयाराज सैन, बाबू चमनलाल, अनिल टांक, राजपाल, बबलू कौशिक, महेंद्र कश्यप, नरेंद्र लुहारी, सलीम चौधरी, हाजी फिरोज, जय कुमार जाटव मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें