फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक ने अपनी हिम्मत से दी मौत को मात

Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मसूरी-धनोल्टी मार्ग। घने अंधेरे में कार एक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार करण, निवेश और मयंक बचाओ-बचाओ का शोर मचा रहे थे। लेकिन उस सुनसान इलाके में कोई सुनने वाला नहीं था। यह मयंक की किस्मत थी कि कार खाई में गिरने के दौरान खिड़की खुलने पर एक पेड़ की टहनी पर लटक  गया था। जबकि दोनों कार समेत खाई में जा गिरे। मौत को बेहद नजदीक से देखने वाले मयंक ने हिम्मत नहीं हारी और करीब दो घंटे तक किसी तरह पथरीली पहाड़ियों पर चढ़ता हुआ सुरक्षित सड़क पर आ गया था।
विज्ञापन

घायल मयंक के चाचा लल्लू मक्कड़ के अनुसार मयंक ने बताया कि धनोल्टी जाने के लिए हम तीनों (करण, निवेश और मयंक) में बेहद एक्साइटमेंट था। प्रोग्राम भी अचानक बना था। इसलिए रात को ही कार से निकल पड़े थे। सोचा था कि सुबह तक पहुंचकर थोड़ा आराम करने के बाद घूमेंगे। लेकिन किस्मत को ऐसा मंजूर नहीं था। मसूरी से हम थोड़ा आगे पहुंचे थे तो एक मोड़ पर कार अचानक अनकंट्रोल हो गई थी। कार सीधे खाई में जा रही थी। बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर हम तीनों बचाओ-बचाओ का शोर मचा रहे थे।
तभी तेजी से उनकी कार का दरवाजा खुला और वह कार से गिरकर एक छोटी पहाड़ी पर पेड़ की टहनी पर लटक गया था। नीचे सैकड़ों फुट गहरी खाई थी। घने अंधेरे में कुछ नहीं दिख रहा था। मैं करण और निवेश को आवाजें दे रहा था। मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे। लग रहा था कि अभी कलेजा फट पड़ेगा। लेकिन किस्मत में जिंदगी लिखी थी, इसलिए हिम्मत नहीं हारी और कुछ देर खुद को संयत किया। पहाड़ी पर उगी टहनियों और उसमें बने गड्ढों की मदद से ऊपर की ओर चढ़ता रहा। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद वह सड़क तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सड़क पर जाते ही उसने शोर मचाते हुए वहां से गुजर रहे वाहनों को रोका और घटना की जानकारी दी। एक वाहन चालक ने घटना की जानकारी वहां की मसूरी पुलिस को दी। उसी की मदद से अपने परिजनों को घटना बताई। उन्होंने ही करण और निवेश के परिजनों को यह जानकारी दी।

जबड़े की सर्जरी हुई
मयंक के चाचा ने बताया कि वह कार से मयंक को मेरठ ले आए हैं। उसके चेहरे और जबडे़ पर अंदरूनी गहरी चोटें हैं। मेरठ में उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके जबड़े की सर्जरी चल रही है। इस वजह से वह ओर कुछ ज्यादा कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें