बच्चों को भी गर्मी से बचाएं
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी शर्मा के अनुसार जिस तरह से मौसम गर्म चल रहा है, छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने की जरूरत है। छोटे बच्चों पर लू और गर्मी का असर तेजी से होता है। उन्हें धूप से बचाएं। बच्चों में उल्टी दस्त की समस्या भी ज्यादा हो जाती है।
पिछले नौ साल में मई का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम
2011 43.2
2012 44.0
2013 43.5
2014 42.5
2015 43.5
2016 43.5
2017 43.0
2018 43.2
2019 44.0
अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा
अगले दो तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं है। दिन का तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। दिन में चल रही लू भी जानलेवा साबित हो रही है। अभी दो दिन हीटवेव बनी रहेंगी। नौ साल में गर्मी मई में सबसे अधिक रही है। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर