दस करोड़ रुपये की ठगी करने वाले ‘नटवरलाल’ की संपत्ति जब्त हो सकती है। पुलिस के अनुसार ‘नटवरलाल’ के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है। रविवार को कोतवाली पहुंचे आवास विकास के कर्मचारियों ने बताया कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में आरोपी ने चार प्लाट फर्जी तरीके से बेच डाले।
इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल का कहना है कि अब्दुल्लापुर भावनपुर निवासी शाकिर पर दस करोड़ से अधिक रुपये ठगने का आरोप है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा। जमीन बेचने के नाम पर वह मोटी ठगी करता था। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी को मुरादाबाद से पकड़ा था।
पुलिस ने बताया कि रविवार को आवास विकास के कर्मचारी कोतवाली आए थे। उन्होंने बताया कि शाकिर की तलाश तो उनको भी थी। उसके खिलाफ पल्लवपुरम थाने में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी का केस दर्ज है। वह कोर्ट में आरोपी की संपत्ति जब्त करने की अपील करेंगे। ताकि पीड़ितों को पैसा मिल जाए।