फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना कस्बे को पांच सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस-प्रशासन ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाईअलर्ट जारी कर दिया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने नगर को पांच सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल के साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इस मौके पर नगर में आरएएफ, पीएसी के अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर डीएम अनिल ढींगरा एवं एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने पुलिस के लिए अलर्ट जारी किया। उन्होंने मवाना नगर को पांच सेक्टर में विभाजित कर आरएएफ, पीएसी के अतिरिक्त पुलिस को तैनात कर दिया है। इसके लिए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। चेतावनी दी कि यदि किसी भी शरारती तत्वों ने नगर में किसी प्रकार की अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें