मवाना। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आपसी झगड़े के मामले में अजय निवासी गांव मुबारिकपुर रोड और दुष्यंत शर्मा निवासी अशोक वाटिका कॉलोनी मोहल्ला काबली गेट को गिरफ्तार किया गया। गांव मीवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी में संजय, गोपाल, मुकेश और सुरेन्द्र पाल के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। इसके अलावा, बस में झगड़ा करने के संबंध में जाहिद निवासी मुगल गार्डन जनपद मुजफ्फरनगर और अलादीन निवासी सिकंदरनगर थाना लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। वहीं नकबजनी में विशु उर्फ सुजात निवासी खैरात अली को गिरफ्तार किया है। सभी का चालान कर दिया है।