फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना मिल का नए सिरे से होगा कर निर्धारण

विज्ञापन
पालिका चेयरमैन मिल पर कर निर्धारण की फ्रैस कार्रवाई की जानकारी देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक ने बताया कि पालिका द्वारा वर्ष 2007-2012 और वर्ष 2013-2018 के लिए मवाना शुगर वर्क्स पर की गई कर निर्धारण की कार्रवाई को निरस्त किया गया है। फ्रैश नोटिस देकर नियमानुसार व विधिनुसार पुन: कर निर्धारण करने के आदेश कर विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन ने बताया कि डेढ़ साल से कर निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए कर विभाग को निर्देशित किया जाता रहा है। पूर्व में कर विभाग द्वारा कर निर्धारण की कार्रवाई में सहयोग करने के उपरांत भी मवाना शुगर वर्क्स द्वारा सहयोग करने में विलंब किया गया। इस पर उनके द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए गए थे। साथ ही कर निर्धारण की साप्ताहिक समीक्षा की जाती रही। इसके परिणाम स्वरूप मवाना शुगर मिल पर वर्ष 2018-19 से वर्ष 2025-26 की स्वकर निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण कर बिल भेजे गए। इस पर मिल ने 1.37 करोड़ रुपये जमा किए। मिल पर वर्ष 2007 से 2012 व 2012 से 2018 पंचवर्षीय कर निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए कर विभाग को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें