फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना और दौराला मिल ने झटका सबसे ज्यादा गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के जारी गन्ना सुरक्षण आदेश में किनौनी को मिले सबसे ज्यादा सेंटर
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को करीब डेढ़ गुना गन्ना आवंटित किया
राजदीप जाखड़
मेरठ। एक पखवाड़े की जद्दोजहद के बाद शासन ने गन्ना सुरक्षण आदेश 2020-21 जारी कर दिया है। जिले की शुगर मिलों में मवाना और दौराला शुगर मिल सर्वाधिक गन्ना झटकने में कामयाब रही हैं। वहीं, मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को पिछले साल ज्यादा गन्ना पेराई करने का इनाम मिला। वहीं, किनौनी चीनी मिल ने सबसे ज्यादा गन्ना सेंटर झटके हैं।
शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू होने के बाद गन्ना सुरक्षण आदेश जारी किया गया। इसे शनिवार देर रात विभागीय वेबसाइट पर मिलवार अपलोड किया गया। इसमें मेरठ मंडल के जारी किए गए गन्ना सुरक्षण आदेश में जनपद की सभी छह मिलों को पिछले साल पेराई गए गन्ने 862 लाख कुंतल के सापेक्ष 1138 लाख कुंतल गन्ना आवंटित किया है। इसमें मवाना मिल ने 301 लाख कुंतल गन्ना झटककर बाजी मारी है। दौराला शुगर गत वर्ष पेराई किए 229 लाख कुंतल गन्ने के सापेक्ष 282 लाख कुंतल गन्ना झटककर दूसरे नंबर पर है। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को पिछले साल पेरे गए रिकार्ड 62 लाख कुंतल गन्ने का इनाम देते हुए 91 लाख कुंतल गन्ना आवंटित किया है। वहीं, किनौनी मिल ने सर्वाधिक 188 सेंटर लेकर बाजी मारी है। सकौती शुगर मिल के सबसे ज्यादा सेंटरों को काटा गया। इस साल मिल के पास केवल 11 सेंटर हैं। किनौनी के बाद दौराला शुगर मिल को सबसे ज्यादा 164 गन्ना सेंटर मिले हैं। मवाना मिल के 58 सेंटर कम करके दूसरी मिलों को दिए हैं। नंगलामल मिल के 27 सेंटर काटकर दूसरी मिलों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सुरक्षण आदेश का आंकड़ा
मिल का नाम गत वर्ष पेराई किया गन्ना इस साल आवंटित गन्ना आवंटित सेंटर
दौराला 229 282 164
किनौनी 189 269 188
मवाना 204 301 158
नंगलामल 105 155 117
सकौती 33 40 11
मोहिउद्दीनपुर 62 91 27
जनपद 822 1138 665
नोट: आवंटित गन्ना लाख कुंतल में है और आंकड़े गन्ना भवन से लिए गए हैं।
मिलों की क्षमता के मुताबिक गन्ना आवंटित
शासन ने पेराई सत्र 2020-21 का गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। मिलें पहले से ही पेराई सत्र शुरू कर चुकी हैं। मिलों को सुरक्षण आदेश में आवंटित गन्ने की पेराई करनी होगी। मिल की क्षमता और उनकी मांग के अनुरूप गन्ना आवंटित किया गया है।-डॉ. दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें