फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरे यात्री की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भैंसाली डिपो पर रविवार को रोडवेज बस से उतरे एक यात्री की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने उससे मिले मोबाइल की मदद से उसकी पहचान की तथा शव मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

भैसाली डिपो पर बस से एक व्यक्ति नीचे उतरा और पैदल ही तहसील की तरफ चल दिया। वह कुछ दूर जाकर अचानक गिरा और बेसुध हो गया। इसकी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल फोन, कुछ गोलियां एवं 3500 रुपये मिले हैं। सेलफोन पर संपर्क करने पर पता चला कि मृतक अमरोहा निवासी बशारत (45) है। वह पानीपत में काम करता था और घर जा रहा था। देहलीगेट इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी के अनुसार चिकित्सकों ने बताया कि बशारत की जेब से मिली गोली शक्तिवर्द्धक हैं। उनके अधिक सेवन से मौत हुई होगी। हालांकि सीओ कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। पुलिस कुछ और बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें