फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना : रावण वध लीला के बाद तीन स्थानों पर हुआ पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। दशहरा पर्व पर भगवान श्रीराम की रावण वध की लीला के मंचन के बाद नगर में तीन प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। हर स्थान पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और जय श्रीराम के नारों से माहौल गूंज उठा। वहीं पुलिस ने ड्रोन कैमरों से मेले पर नजर रखी।
विज्ञापन

भूड़ के मैदान में भगवान श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला कलाकारों ने रावण वध की लीला के बाद पुतले का दहन किया। रावण का वध होते ही श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। आतिशबाजी के साथ पुतले का दहन हुआ। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अखिल कौशिक, सचिव सुभाष दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय शर्मा प्रबंधक राजेंद्र चौहान, प्रज्ज्वल चौहान आदि मौजूद रहे।

तहसील के पास मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी व गुड़ मंडी में शिव मंदिर एवं रामलीला कमेटी के तत्वावधान में प्रोजेक्टर पर रावण वध की लीला दिखाई गई। तहसील मैदान व गुड़ मंडी में रावण के पुतलों का दहन हुआ। दहन स्थलों पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें