बहसूमा में रावण के पुतले का दहन। (बहसूमा)
बहसूमा। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा पर रावण के पुतले का दहन किया गया। राम कटोरी शिव मंदिर के पास रामलीला मंचन का आयोजन किया गया।
मंचन में राम, लक्ष्मण व हनुमान, सुग्रीव तथा रावण, कुंभकर्ण आदि का युद्ध हुआ। इसमें राम व लक्ष्मण ने अपने विद्वान से तीरों का प्रहार कर सभी को मारा गिराया। इसके बाद राम व रावण का युद्ध हुआ। बार-बार रावण को गर्दन पर तीर लगते रहे और उसकी गर्दन कटती रही लेकिन गर्दन बार-बार जुड़ जाती। विभीषण के कहने पर राम ने रावण की नाभी में तीर मार कर वध कर दिया। देर रात्रि रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र नगर, चेयरमैन सचिन सुकड़ी, प्रेमचंद धीमान, गौरव राजवंशी, पवन भूईयार, जयबीर अहलावत, अमित गोयल, मनीश अहलावत, अजयपाल राठी, मोनू जाटव, दीपक डेढा, चीनू जाटव, विष्णु कुमार आदि शामिल थे।