मेरठ देहात क्षेत्र के सरुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक ने 12 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा तो वह हथियार लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मेरठ के सरूरपुर थाने से जुड़े एक गांव के मदरसा का है। यहां कस्बा हर्रा निवासी शाहिद शिक्षक है। परिजनों ने तहरीर में बताया कि शाहिद बच्ची पर बुरी नजर रखता था। उसने पहले भी कई बार बच्ची के साथ हथियार के बल पर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, रविवार देर रात शाहिद बच्ची के घर पहुंचा और उसे डरा धमकाकर समीप स्थित प्लाट में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।