शामली के कांधला क्षेत्र के एक गांव में कुख्यात के भाई पर साथी के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी को बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद किया है। परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम किशोरी घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गई। किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को गांव का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर जंगल की तरफ लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने रात में पुलिस को बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी।