फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों पर दिए बयान से देवबंदी उलेमा आगबबूला, विनय कटियार को दी ये सलाह

Sat, 24 Feb 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुसलमानों को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय कटियार के बयान पर देवबंदी उलेमा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कटियार से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। 
विज्ञापन


जमीयत उलेमा-ए-हिंद  के जिला सचिव मौलाना इब्राहिम कासमी ने विनय कटियार के बयान को हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खराब करने और नफरत फैलाने वाला बताया।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाए, जो मुल्क की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। मौलाना इब्राहिम ने कहा कि विनय कटियार जैसे नेताओं के बयान दिल को चोट पहुंचाने वाले हैं, जो इस मुल्क को तोड़ने की तरफ लेकर जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने विनय कटियार से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि आखिर कटियार खुद क्यों नहीं नेपाल चले जाते। वो हमेशा हिंदू मुस्लिमों के नाम पर नफरत फैलाने का काम करते हैं। बता दें कि विनय कटियार ने अपने बयान में कहा था कि जिस तरह से बांग्लादेश से हिंदुस्तान में घुसपैठ हो रही है उससे देश को खतरा पैदा हो गया है। 

अगर ऐसा ही होता रहा तो कुछ समय बाद हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा और मुसलमान जनसंख्या के आधार पर कहेगा कि उसको अलग देश चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे में सभी परेशानियों का सिर्फ एक ही हल है कि सभी मुसलमानों को सीधा बांग्लादेश या पाकिस्तान भेज दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें