मुसलमानों को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय कटियार के बयान पर देवबंदी उलेमा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कटियार से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला सचिव मौलाना इब्राहिम कासमी ने विनय कटियार के बयान को हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खराब करने और नफरत फैलाने वाला बताया।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाए, जो मुल्क की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। मौलाना इब्राहिम ने कहा कि विनय कटियार जैसे नेताओं के बयान दिल को चोट पहुंचाने वाले हैं, जो इस मुल्क को तोड़ने की तरफ लेकर जा रहे हैं।