फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हुआ प्रेमी युगल का निकाह, अफसरों समेत सभी ने दिया नवदंपती को आशीर्वाद

Mon, 13 Jan 2020 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने में शादी हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में चिलकाना पुलिस ने एक ही वर्ग के प्रेमी युगल की थाना परिसर में शादी कराई। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे थाना क्षेत्र में है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय ही एक युगल जोड़ा थाने में आया और कहने लगा कि साहब या तो हमारी शादी करा दो, वरना हम घर से भाग जाएंगे। दोनों के ही परिजन शादी करने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर गांव नया बांस की एकता कॉलोनी निवासी फैसल पुत्र अय्यूब और उजमा पुत्री इमरान का निकाह थाना परिसर में परिजनों की रजा मंदी से करा दिया। 

यह भी पढ़ें: पंचायत में बोली युवती- शादी करूंगी तो इसी के साथ, नहीं तो खुद भी मर जाऊंगी और मार डालूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी, ग्राम प्रधान इरफान एवं अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा की मौजूदगी में मौलाना को बुलाकर निकाह कराया। इसके बाद सभी ने नवदंपति युगल को आशीर्वाद दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही वर्ग के हैं और दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण उनके परिजन इस शादी से इंकार कर रहे थे। पुलिस द्वारा कराई गई इस शादी से जहां नगर में थाना प्रभारी की प्रशंसा हो रही है, वहीं प्रेमी युगल ने भी थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें