केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मुल्क में सभी राम की औलाद हैं तो दलितों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा था कि मुल्क में रहने वाले सभी लोग राम की औलाद हैं। इस पर मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मुल्क में रहने वाले सभी लोग अगर राम की औलाद हैं तो इसमें क्या बात है। लेकिन जो लोग यह बात कह रहे हैं वो इसको साबित नहीं कर पाएंगे।
सवाल उठाया कि अगर मुल्क में रहने वाले सभी लोग राम की औलाद हैं तो वो लोग दलितों को राम की औलाद कहेंगे। अगर नहीं कह सकते तो उनके कहने का क्या मतलब है। वो राम की औलाद हैं तो दलित भी राम की औलाद हैं, फिर उनके साथ भेदभाव क्यों किया जाता है।
नके साथ भी वैसा ही मामला करें जैसा हर बिरादरी के लोगों के साथ किया जाता है उनको दलित क्यों कहा जाता है। मौलाना मदनी ने कहा कि मुल्क में सब राम की औलाद हैं तो दलितों को पिछड़ा हुआ क्यों मान रखा है। उनको अपने कुआं में पानी पीने क्यों नहीं देते। उनको अपने मंदिरों में जाने क्यों नहीं देते।