कांधला(शामली)। कांधला के रहने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय के मकान में तीन दिन पूर्व हुई आगजनी की घटना की जांच मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के आदेश पर एसएसपी मथुरा को सौंप दी गई है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि 21 अप्रैल को हाईकोर्ट इलाहाबाद के लिए गए थे। पीड़ित की गैर मौजूदगी में 21 अप्रैल प्रातः लगभग 4 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर अपराधिक षड्यंत्र के साथ घर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसमें परिवार के लोगों की बच गई, जबकि घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। कार्रवाई न होने पर आशुतोष ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कांधला पुलिस के स्थान पर अन्य जनपद में मामला पंजीकृत कर मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की थी। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने एसएसपी मथुरा को पूरे मामले की जांच कर विधिवत कार्रवाई की आदेश दिए।