सरधना। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में 182 में से 176 ने परीक्षा दी। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में 373 में से 345, जनता आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ा में 191 में से 185 ने परीक्षा दी। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में 547 में से 519 ने परीक्षा दी। संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में 229 में से 219 ने परीक्षा दी। किसान इंटर कॉलेज गोटका में 121 में से 117 ने परीक्षा दी। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज छुर में 207 में से 166 ने परीक्षा दी। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में 500 में से 457 ने परीक्षा दी। कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर में 434 में से 396 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में परिधान एवं सज्जा कोड 416 में चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में इंटर के कोड 362 कृषि अर्थशास्त्र में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में नौ छात्रों में से आठ ने परीक्षा दी। कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर में 40 में से 38 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में ही कृषि वनस्पति विज्ञान में कोड 357 में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर में सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।