फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक ही दिन होगी कक्षा पांच और आठ की गणित व विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ से अभी तक सहारनपुर नहीं पहुंचे दोनों विषयों के प्रश्न पत्र, विभाग को इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा पांच और आठ के विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा एक ही दिन 24 मार्च को होगी। विभागीय स्तर से तैयारी पूरी है, लेकिन अभी तक दोनों ही विषयों के प्रश्नपत्र लखनऊ से नहीं आए हैं।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च से 20 मार्च तक होनी थी। परीक्षा शुरू होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद से आदेश आया कि कक्षा पांच और आठ के गणित व विज्ञान के प्रश्न पत्र लखनऊ से आएंगे। ऐसे में इन दोनों विषयों की परीक्षा 24 मार्च को अलग से कराई जाएगी। ऐसे में पहले से निर्धारित दोनों विषयों की परीक्षा की तिथियों में कक्षा पांच और आठ के ज्यादातर परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

अनेक विद्यार्थियों ने टेस्ट के तौर पर परीक्षा दी, क्योंकि अंक नहीं जुड़ेंगे। संबंधित विद्यार्थियों को 24 मार्च की परीक्षा का इंतजार है। लेकिन एक ही दिन में दो मुश्किल विषयों की परीक्षाएं कैसे होंगी यह बड़ा सवाल है। जनपद में दोनों कक्षाओं के करीब 40 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

कक्षा पांच और आठ के गणित व विज्ञान के प्रश्न पत्र लखनऊ से आने हैं जो अभी तक नहीं आए हैं। उम्मीद है कि सोमवार तक प्रश्न पत्र आ जाएंगे। साथ ही दोनों विषयों की परीक्षा के लिए अभी तक 24 मार्च का तिथि निर्धारित है, जिसमें किसी प्रकार के संशोधन की सूचना नहीं है। - अरविंद कुमार सिंह, जिला समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें