फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टैक्स न चुकाने वाले 25 भवन सील, 850 बकायेदारों को भेजे गए नोटिस

विज्ञापन
नगर​ निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
- 31 मार्च नजदीक आने के चलते नगर निगम का गृहकर एवं जलकर वसूली पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टैक्स न चुकाने पर नगर निगम ने 25 भवनों को सील किया है। इनमें ज्यादातर व्यावसायिक भवन हैं। पिछले दिनों 850 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद भी बकायेदारों ने टैक्स जमा कराने की जरूरत नहीं समझी। ऐसे में नगर निगम सील की कार्रवाई कर रहा है।
महानगर में जीआईएस सर्वे के बाद 2.13 लाख संपत्तियां सामने आई हैं। इनमें करीब 38 हजार व्यावसायिक भवन, 1.43 लाख आवासीय भवन, जबकि शेष अन्य प्रकार की संपत्तियां हैं। नगर निगम को इस बार 31 मार्च तक टैक्स वसूली के लिए 55 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला हुआ है, लेकिन अभी तक करीब 65 फीसदी ही वसूली हो सकी है। ऐसे में नगर निगम बकायेदारों पर दबाव बना रहा है। पिछले दिनों 850 बड़े बकायेदारों को सील और कुर्की के नोटिस दिए थे। उसके बाद से नगर निगम टैक्स न जमा कराने वाले बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने की भी कार्रवाई कर रहा है। तीन दिन में ऐसी 25 संपत्तियां सील की गई हैं, जिनमें ज्यादातर दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन

बकायेदारों से कहा गया है कि यदि वह सील की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले गृहकर एवं जलकर जमा करा दें। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नोटिस जारी करने के बाद बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा कराने पहुंच रहे हैं। यदि किसी बकायेदार पर टैक्स अधिक है तो किस्त बनवाकर भी टैक्स जमा करा सकता है, लेकिन यदि बिल्कुल भी टैक्स जमा नहीं कराया तो नगर निगम मजबूरन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

आज भी खुलेगा काउंटर
चूंकि 31 मार्च नजदीक है। ऐसे में नगर आयुक्त ने वसूली बढ़ाने के लिए सार्वजनिक अवकाश निरस्त किए हुए हैं। इसलिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अवकाश में भी कार्यालय पहुंच रहे हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद टैक्स जमा कराने का काउंटर और कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें