फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लास्टिक वेस्ट में लगी भीषण आग, धुएं से ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा-काशी मार्ग पर शनिवार सुबह एक फैक्टरी के बाहर खाली प्लॉट में पड़े भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्लास्टिक वेस्ट जलने से उठे घने काले धुएं से आसपास का क्षेत्र धुआं-धुआं हो गया। धुएं के कारण अच्छरोंडा गांव के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी काफी दिक्कतें हुईं।
अच्छरोंडा गांव में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आसपास बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले वेस्ट और अन्य प्रदूषण के कारण क्षेत्र की हवा और पानी लगातार प्रदूषित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषण के चलते लोगों को दमा, एलर्जी और सांस संबंधी अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों की जांच कराने, वेस्ट मटेरियल का सुरक्षित तरीके से निस्तारण कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने अथवा गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान अशोक नेता, सुमित चौधरी, शुभम राणा, शेर सिंह, रोहित राणा, निरंकार, रामू, नीरज शर्मा और सर्वेंद्र समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें