फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मजदूरी के रुपये मांगने पर राजमिस्त्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी राजमिस्त्री कपिल पुत्र सुभाष के साथ मजदूरी के रुपये मांगने पर पिटाई कर दी। आरोपियों की पिटाई से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पत्नी ने आरोपी विकास, अजय, कृष्णा व बिरजू के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित की पत्नी मनीषा ने तहरीर में बताया कि उसका पति कपिल राजमिस्त्री का काम करता है। आरोपियों पर कपिल मजदूरी के करीब 50 हजार रुपये है। बीते बृहस्पतिवार को वह आरोपियों के घर पर रुपये मांगने के लिए गया था। इसी बीच आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार करते हुए कपिल के साथ गाली गलौज कर दी। गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें