फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे दामों पर बेच रहे मॉस्क, सैनिटाइजर, अधिकारियों ने मारा छापा, हंगामा

विज्ञापन
विधिक माप विज्ञान प्रभारी निरीक्षक कल्पना तोमर के कार्यालय पर हंगामा करते मेडिकल स्टोर संचालक। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। कोरोना वायरस से सुरक्षा की दृष्टि से मेडिकल स्टोर पर बेचे जा रहे मास्क, सैनिटाइजर एवं हैंडवास आदि सामग्री के निर्धारित से अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत पर विधिक माप तौल निरीक्षक ने सात मेडिकल स्टोरों की जांच की। जिसमें तीन मेडिकल स्टोर का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया। इसके विरोध में व्यापारियों ने माप तौल कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

शासनादेश अनुसार बुधवार को विधिक माप विज्ञान प्रभारी निरीक्षक कल्पना तोमर ने शिकायत मिलने के बाद देर शाम टीम के साथ सात मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाले कोरोना वायरस से सुरक्षा सामग्री की कीमतों की जांच की। वह मास्क, सैनिटाइजर एवं हैंडवास की खरीदारी करने स्वयं मेडिकल स्टोरों पर पहुंची। निरीक्षक कल्पना तोमर बीस रुपये का मास्क 80 रुपये में बेचने पर एक-एक कर कई मेडिकल स्टोर पर पहुंची। उन्होंने बताया कि निर्धारित से अधिक दाम वसूलने पर थाने के समीप दो तथा अटौरा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया। इसकी जानकारी पाकर व्यापारी एकत्र होकर कार्यालय पहुंच गए और हंगामा कर दिया। वहीं, निरीक्षक कल्पना तोमर ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी। वहीं, विधायक से शिकायत करने की धमकी देकर व्यापारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें