फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर हत्या के मामले में निर्दोष युवक को फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव सठला निवासी टैक्सी चालक की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर निर्दोष व्यक्ति को फंसाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है हत्या के मामले में जाम लगाने को लेकर थाने के एक दरोगा ने मवाना निवासी एक युवक को फंसा रही है। इस मामले में परिजनों ने भाजपा नेताओं के साथ थाने में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सीओ ने हिरासत में लिए गए युवक के साथ परिजनों को बुलाया व पूछताछ कर युवक को छोड़ने दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व सठला निवासी टैक्सी चालक सूफियान का शव मवाना में भैंसा रोड स्थित एक निर्माणाधीन कालोनी में मिला था। सूफियान की हत्या गला रेतकर की गई थी। इस मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया था तथा हंगामा किया था। जिसमें पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में थाने में तैनात एक दरोगा ने चौक से एक व्यक्ति को थाना प्रभारी द्वारा बुलाने की बात कहकर थाने ले आए। थाने लाकर दरोगा ने बताया कि तेरा नाम जाम लगाने वालों में है। जिसकी सूचना पीड़ित ने फोन से परिजनों को दी। जिस पर परिजन भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे तथा निर्दोष को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरूकर दिया। हंगामा होता देख आरोपी दरोगा थाने से फरार हो गया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी ने लोगों को शांत किया व मामले की जानकारी की। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने सीओ और एसपी देहात को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दरोगा ने दो लोगों के नाम निकालकर निर्दोष को फंसाने का षड़यंत्र रच रहा है। जिस पर सीओ ने उनको हिरासत में लिए गए व्यक्ति सहित अपने कार्यालय पर बुलाया। सीओ ने पूछताछ करने तथा थाना प्रभारी से जानकारी करने के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। सीओ यूएन मिश्र ने कहा कि दरोगा के खिलाफ जांच कराकर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। हंगामा करने वालों में बाबर, भाजपा नेत्री सुधा चौहान, सुभाष दीक्षित, निपुण चौहान, भूपेंद्र त्यागी तथा काफी संख्या में हिरासत में लिए गए व्यक्ति के परिजन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें