फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीढ़ियों की प्रेरणा बनकर सदा जीवित रहते हैं शहीद

Sat, 25 Jul 2026 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
जानीखुर्द। अग्निवीर ललित कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर यज्ञ में हिस्सा लेते ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
पस्तरा गांव में माइन ब्लास्ट में शहीद हुए अग्निवीर ललित कुमार की पहली पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

हवन-यज्ञ कर की विश्व शांति की कामना
समाज सेवी, राजनीतिक दल के लोग और ग्रामीण हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के पस्तरा गांव में शनिवार को माइन ब्लास्ट में बलिदान हुए गांव के अग्निवीर ललित कुमार की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा तथा वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाज सेवी और आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
कल्याण भारती फाउंडेशन के सहयोग से गुरुकुल प्रभात आश्रम, टीकरी के ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। ब्रह्मचारियों ने राष्ट्र की अखंडता, विश्व शांति की कामना के साथ ललित कुमार की अमर कीर्ति के लिए यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व ग्राम पस्तरा निवासी राजपाल सिंह जाटव के पुत्र अग्निवीर ललित कुमार जम्मू में गश्त के दौरान माइन ब्लास्ट होने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, अमर बलिदानी कभी मृत नहीं होते। वे राष्ट्र की चेतना, समाज की स्मृतियों और आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनकर सदैव जीवित रहते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह संजय, जिला प्रचारक दीपक, भाजपा नेता मनिंदरपाल सिंह, रामदत्त शर्मा, महकार सिंह कुसैड़ी, डॉ. जितेंद्रवीर चिकारा, पंडित आदेश फौजी, बिजेंद्र प्रमुख, योगेंद्र कुसैड़ी, मनोज कुमार, नोबीर सिंह पस्तरा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें