फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यज्ञ में आहुतियां देकर किया शहीद राजगुरु को स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना गेट पर रविवार को चतुर्वेद श्रंखला के अंतर्गत ऋग्वेद के मंत्रों से यज्ञ हुआ। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। मुख्य यजमान प्रदीप सिंघल एवं आशा सिंघल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव गुप्ता ने की।

मुख्य वक्ता चंद्र गुप्त कथूरिया ने अमर शहीद राजगुरु की देशभक्ति और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजगुरु ने मात्र 22 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के अनेक क्रांतिकारियों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील बंसल ने अमर शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मंच संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में आशा सिंघल, सोमप्रकाश रस्तोगी, विजय आर्य, अनिल, योगेश, नरेश गुप्ता, गीता बंसल, लता गुप्ता, रेखा गुप्ता, शशि अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें