pulwama attack
शहीद जवान अमित को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मत्री सतपाल सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित प्रशासनिक अधिकारी जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि में शहीद के परिजनों ने जवान के अंतिम संस्कार के लिए भूमि की मांग की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत करने के बाद सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कही थी।