- सात दिन पूर्व विवाहिता आरती का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला था
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। रजपुरा गांव निवासी राजकुमार ने पल्हैड़ा में हुई बड़ी बेटी आरती की दहेज हत्या के मामले में छोटी बेटी नेहा पर ससुराल पक्ष के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पिता राजकुमार के मुताबिक 22 मई को उनकी बड़ी बेटी आरती का शव कमरे में मिला था। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। साथ ही आरती की छोटी बहन नेहा ने आरती के देवर अभिषेक से 20 मई को कोर्ट मैरिज कर ली थी। आरोप है ससुराल पक्ष आरती पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर रहा था। तब आरती ने वहां मौजूद छोटी बहन नेहा से बचाने की गुहार लगाई थी। परंतु नेहा ने कुछ भी करने से साफ इन्कार कर दिया था। पिता राजकुमार का आरोप है इस पूरे षड्यंत्र में नेहा और उसका ज्येष्ठ तरुण शामिल है। पीड़ित ने एसएसपी से पल्लवपुरम थाने में दर्ज प्राथमिकी में इनके भी नाम शामिल कर कार्रवाई की मांग की है।