फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में विवाहिता की संदिग्ध मौत,12 दिन बाद कब्र से निकाला शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Sat, 11 Apr 2026 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में विवाहिता गुलफ्शा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने 12 दिन बाद कब्र से शव निकलवाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई हुई और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
गुलफ्शा का फाइल फोटो व कब्र की खोदाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में मोहल्ला किला खेवान निवासी विवाहिता गुलफ्शा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए करीब 12 दिन बाद कब्र से शव निकलवाया है। जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई कराई गई। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बिनोली निवासी नवाबुद्दीन की पुत्री गुलफ्शा की शादी करीब सात माह पहले सरधना में हुई थी। बीते 31 मार्च को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

यह भी पढें: सेंट्रल मार्केट विवाद: सेटबैक पॉलिसी का विरोध, पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी महिलाएं, बच्चे भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी थी। परिजनों का कहना है कि गुलफ्शा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी के चलते उसकी मौत हुई।

मामले ने तूल पकड़ने पर प्रशासन ने जांच तेज कर दी। डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस और नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार की टीम मौके पर मौजूद रही।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें