फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता पर गलत काम का दबाव, मारपीट से गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी सास और पति पर गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का निकाह 10 फरवरी 2026 को शास्त्रीनगर निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद बेटी गर्भवती हुई तो सास ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया। सास के कहने पर पति ने मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने सास पर घर में अनैतिक कार्य संचालित करने और बेटी को भी इसमें शामिल होने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी बताया कि दामाद ने अपनी पिछली दो शादियों की जानकारी छिपाई थी। तीन जुलाई की रात ससुराल वालों ने महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें