उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर डाली। हत्या के बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चिता से अद्र्धजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर के गोयला निवासी कृष्णपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर नौरोजपुर गांव के पांच लोगो के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गांव निवासी कृष्णपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बेटी पूजा की शादी 18 जून 2017 को बागपत के नौरोजपुर निवासी हरीष कुमार पुत्र स्वं सुखपाल के साथ कराई थी। जिसके करीब ढेड वर्ष की लड़की है। पीड़ित की लड़की से दान-दहेज से खुश न होकर हरीश कुमार व उसके परिवार वाले एक लाख रूपए और एक बाइक की मांग करते थे।
बुधवार को नौरोजपुर गांव से फोन से सूचना मिली की लड़की पूजा की पति हरीश कुमार व उसके परिवार वालो ने मारपीट कर दहेज न देने के कारण हत्या कर बिना पोस्टमार्टम के चुपचाप तरीके से अंतिम संस्कार कर रहे है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ने हरीश कुमार पति, जेठ सोनू, देवर ऋषि, सास, सुमन और रवि के खिलाफ 489ए, 304बी, 504, 201 दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से आरोपी फरार हो गए है। जिनकी तलाश की जा रही है।