फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चों सहित विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला अंसार नगर से एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सोमवार को उससे मिलने पहुंचे मायके वालों से ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। थाने पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही विवाहिता व बच्चों के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहजाद पुत्र सईद निवासी थाना लिसाड़ी गेट ने बताया कि उसकी बहन सायमा की शादी करीब 12 साल पहले सरधना के मोहल्ला अंसार नगर में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में सायमा का उत्पीड़न किया जा रहा था। रविवार को उसके जीजा की कॉल आई। बताया कि सायमा अपने तीन बच्चों के साथ दो दिन से लापता है। वह परिजनों के साथ सरधना पहुंचा। जीजा व उसके परिजनों से बहन व बच्चों के बारे में पूछा तो किसी ने भी जानकारी न होने की बात कही। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें