फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैली में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव कैली में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायका पक्ष ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेमावती गाजियाबाद निवासी मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

खेमावती निवासी मुकुल त्यागी ने बताया कि उसकी बहन स्नेहा की शादी दो जुलाई, 2021 को खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी वैभव के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा पैदा हुआ। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार देर उसकी बहन ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जहां मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों को नामजद करते हुए थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि स्नेहा ने प्रेम विवाह किया था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें