यूपी के बागपत जनपद के बालौनी थानाक्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि 26 वर्षीय बीना पत्नी सतबीर यादव अपने घर पर ही थी। कमरे में उसका शव बैड पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई। वहीं विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार विवाहिता की मौत के कारणों को अभी पता नहीं चल सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।