फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए.... विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
सरधना। मृतक प्रिया का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। गांव महादेव की 25 वर्षीय विवाहिता प्रिया की इलाज के दौरान ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई। एम्स प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के पिता मनोज कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंती निवासी दीपक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज में कार और नकदी की मांग के चलते प्रिया पर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। विवाद के कारण प्रिया कई बार मायके में भी रही। दो वर्ष पूर्व बेटी के जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। करीब 15 दिन पहले प्रिया ने सरधना पुलिस को दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत कर मामले को निपटाने की कोशिश की और आरोपी ससुराल वाले विवाहिता को घर ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को पति दीपक ने मायके पक्ष को प्रिया की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। प्रिया को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर में भर्ती की सलाह दी। मायके पक्ष की मांग पर प्रिया को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने 15 दिन पहले दी गई तहरीर पर समय रहते कार्रवाई की होती तो प्रिया की जान बचाई जा सकती थी। मृतका के पिता ने पति दीपक और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने मायके पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। मृतक प्रिया का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें