फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर पति पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में विवाहिता नसीमा ने पति सलीम पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता यामीन ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
सरधना थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी यामीन ने लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने करीब 18 वर्ष पूर्व अपनी बेटी नसीमा की शादी श्यामनगर निवासी सलीम उर्फ बाबर के साथ की थी। सलीम की यह दूसरी शादी थी और उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व सुसराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर महिला के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते थे। आरोप है कि करीब डेढ़ माह पहले नसीमा छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई थी। आरोप है कि 26 मार्च की रात आरोपियों ने महिला से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें