फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

विज्ञापन
सरधना। दहेज उत्पीड़न को लेकर ​शिकायत करती विवाहिता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पोहल्ली निवासी विवाहिता आरजू को दहेज में स्विफ्ट कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता घायल अवस्था में अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। रविवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता आरजू पत्नी शकील ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व जानी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। विशेष रूप से स्विफ्ट कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरजू के अनुसार, शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर उसे बचाया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में वह किसी तरह मायके पहुंची। रविवार को पीड़िता के परिजन उसे साथ लेकर थाने पहुंचे और दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें