फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज की मांग पर विवाहिता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला आजाद नगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव उमरपुर निवासी जमीला पत्नी सीदू ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व उनकी पुत्री सबीस्ता की शादी आजाद नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये और कार की मांग करता रहा। तहरीर के अनुसार मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि तीन मई की शाम पति समेत अन्य परिजनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। साथ ही धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने पीड़िता को बचाया और मायके पक्ष को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें