फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता ने नंदोई पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी विवाहिता ने नंदोई पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों को घटना के बारे में बताया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह आरोपी उसे मायके में बाहरी छोर पर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी ससुराल पक्ष के लोग किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच उसका नन्दोई घर पर आया। विवाहिता को घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों को घटना के बारे में बताया तो आरोपियों ने पीड़िता पर मामले को दबाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने बुधवार की रात फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। उसने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। आरोपी बृहस्पतिवार की सुबह उसे कार में डालकर मायके में बाहरी छोर पर फेंककर भाग गए। शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी नन्दोई समेत ससुराल पक्ष के कई आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। मेडिकल रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें