फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हनीट्रैप में फंसाकर सेना के जवान से शादी, युवती ने दो प्लॉट नाम कराए, ठगे 20 लाख, SSP से की शिकायत

Thu, 17 Aug 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सेना के जवान को मेट्रिमोनियल साइट से रजिस्ट्रेशन कराकर शादी कराना महंगा पड़ गया। युवतीन ने सेना के जवान को हनी ट्रैप में फंसाकर पहले शादी की और फिर 20 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं जवान के दो प्लॉट भी अपने नाम करा लिए। 
विज्ञापन
हनीट्रैप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में शादी के लिए एक सोशल साइट पर रजिस्ट्रेशन कराना सेना के जवान को भारी पड़ गया। पहले जवान को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ठग लिए। दबाव बनाकर शादी कराई गई। अब, फिर से जवान को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की जा रही है। जवान ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले में जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन


पल्लवपुरम की रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी सेना के जवान ने 2019 में शादी के लिए सोशल साइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद उसकी एक युवती से मुलाकात हुई। 

यह भी पढ़ें: UP: एक मां ने जन्म देकर सड़क पर मरने के लिए छोड़ा, तो दूसरी ने नया जीवन दिया, सोनी की गोद पाकर खिलखिलाई बच्ची
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जवान से वीडियो कॉल पर बात कर उसकी न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद युवती ने जवान को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने परिजनों के साथ मिलकर उससे 20 लाख रुपये ठगे और देहरादून में उसके दो प्लॉट भी अपने नाम करा लिए। युवती के परिजनों के दबाव बनाने पर 2020 में दोनों की शादी हो गई। 

इसके बाद युवती मायके लौट गई और अब फिर से जवान को बदनाम करने की धमकी देते हुए परिजनों के साथ मिलकर 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच के आदेश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें