फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटौर में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंचकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौर में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव में रविवार को विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव रडवा थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर निवासी अतर सिंह ने चार दिसंबर 2020 को अपनी बेटी पूजा की शादी मटौर गांव निवासी सन्नी उर्फ जालिम पुत्र नरेश कुमार से की थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अतर सिंह शादी में ज्यादा सामान नहीं दे पाया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए पूजा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। अतर सिंह ने बताया कि पूजा ने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते। रविवार को पति सन्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पूजा को जहर दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मटौर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। अतर सिंह ने पति सन्नी, ससुर नरेश, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन ससुर व पति घर से भाग निकले। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें