फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार तीन युवकों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार तीन युवकों को लूटा
विज्ञापन

मवाना। सीसीटीवी लगाने का काम करने वाले बाइक सवार तीन युवकों को हस्तिनापुर रोड पर बाबा मोहन राम शिव मंदिर के पास शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने तीनों युवकों से बाइक, नकदी व फोन आदि सामान लूट लिया तथा गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हस्तिनापुर प्रभात नगर निवासी विकास कुमार, रोहित और भीमनगर निवासी बबलू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह तीनों शनिवार रात करीब 10.30 बजे मोदीपुरम से चलकर बाइक से हस्तिनापुर लौट रहे थे। रात करीब 11.40 बजे हस्तिनापुर रोड पर बाबा मोहन राम शिव मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से तीन व्यक्ति बाइक पर आए और तमंचे दिखाते हुए उनकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने विकास से मोबाइल, 44 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, तीन सीसीटीवी कैमरे तथा कैमरे लगाने के टूल किट, रोहित से मोबाइल, आधार कार्ड, 350 रुपये तथा बाइक लूट ली तथा गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि वे लोग सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए हस्तिनापुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें