फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में रचाई शादी, फिर मार्केट में छोड़ भागने लगा प्रेमी, जमकर हंगामा

Wed, 02 May 2018 04:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवक ने पहले युवती से मंदिर में शादी की और फिर छोड़कर भागने लगा। इस पर प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां युवती को उसका प्रेमी पहले घर से भगाकर ले आया और फिर उसको छोड़कर भागने लगा। जिस पर प्रेमिका ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और बाद में उनके परिजनों को भी थाने बुला लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह प्रेमी युगल मवाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब तीन साल से दोनों में प्रेम संबंध हैं। मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सामान लेकर चले आए। पहले होटल में रुके और फिर दोनों साकेत गोल मार्केट में पहुंच गए। जहां पर युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा। जिस पर प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा करते करते वह साकेत पुलिस चौकी पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। मामला तूल पकड़ने लगा तो लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि दोनों में शादी की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : दुल्हन हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा, STF ने तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन

प्रेमी को नहीं छोड़ूंगी

फाइल फोटो
युवती का कहना है कि वह मर जाएगी, लेकिन प्रेमी को नहीं छोड़ेगी। ढाई साल से वह उसको पति मानती है। युवक दूसरी शादी करने की फिराक में है। इसलिए ऐसा ड्रामा कर रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि दोनों के परिवारों में बातचीत चल रही है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

मंदिर में मांग में भरा सिंदूर
प्रेमिका ने बताया कि ढाई साल पहले युवक उसको एक मंदिर में ले गया था। जहां उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा। जबकि प्रेमी का कहना है कि छह महीने से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह मेरठ में एक कंपनी में जॉब करता है। युवती अपने घर से खुद उसके ऑफिस पहुंची और जबरन साथ ले जाने बात कह रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें