आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने पीड़िता को नशे के इंजेक्शन देकर उससे जिस्मफरोशी कराना शुरू कर दिया। इस दौरान वह चार बार गर्भवती हुई। कई बार उसका गर्भपात कराया गया।
जिस्मफरोशी से इन्कार करने पर कई बार ब्लेड से काटकर लहूलुहान किया गया। आरोप है कि अब उसका पति घर में रखी 40 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया है। थाना पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर पति और अन्य ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की।