आरोप है कि बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया। उसका नाम बदलकर अफशा रख दिया। आरोपी वाजिद से उसका निकाह कराया। मुकदमे का विवेचक आरोपियों से मिला हुआ है। पुलिस अगर चाहती तो चार दिन में बेटी को बरामद कर सकती थी। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर हाईकोर्ट में दाखिल कर दिए। जबकि बेटी नाबालिग है। परिजनों ने चेतावनी दी कि दो दिन में बेटी को बरामद नहीं किया तो माता-पिता मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपी पक्ष को ईद न मनाने की भी धमकी दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
छात्रा को जल्दी ही बरामद किया जाएगा
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है, लेकिन कभी तक कोई हाथ नहीं लग सका। छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाया जा रहा है। जल्दी ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। माता-पिता को न्याय दिलाया जाएगा।
लव जेहाद का शिकार हो रही है बेटियां
भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान का कहना है कि हिंदू समाज की बेटियां लव जेहाद का शिकार हो रही है। उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बेटियों को इस तरह के युवकों से सचेत रहने को कहा। अपहृत छात्रा भी लव जेहाद का शिकार हुई है। उन्होंने पुलिस से उसे बरामद कराने की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/