फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज पर चमके बाजार, 170 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..तीज के त्यौहार के चलते देररात आबूलेन पर मेहँदी लगवाती महिलायें......संवाद
विज्ञापन
मेरठ। हरियाली तीज पर शहर के बाजारों में भी खूब रौनक रही। गुजिया, घेवर, मठरी सहित कई तरह के मिष्ठान के साथ ही गारमेंट्स, साड़ी, चूड़ी, मेहंदी सहित साज-श्रृंगार का सामान की खूब खरीदारी की गई। इससे करीब 170 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, महिलाओं को मेहंदी व टैटू लगाने, सजने-संवारने के लिए भी देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

तीज पर मिठाइयों की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई। खासतौर पर घेवर की सर्वाधिक मांग रही। तीज की यह पारंपरिक मिठाई है। मावा घेवर, केसर युक्त घेवर, ड्राई फ्रूट घेवर, मलाई घेवर सर्वाधिक पसंद किया गया। तीज से पूर्व विदेशों में भी बेटियों के पास घेवर भेजा गया। मिष्ठान विक्रेता संदीप ने बताया कि घेवर के साथ गुजिया की भी अच्छी मांग रही है।
वहीं, महिलाओं में फिरोजाबाद की पारंपरिक चूड़ियों के साथ ही नए ट्रेंड के डिजाइन वाली चूड़ियों की काफी खरीद हुई। सदर, लालकुर्ती, शहर घंटाघर स्थित चूड़ी बाजार में महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियां और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीदी गई। सराफ व्यापारी संजीव जिंदल ने बताया कि इस बार तीज पर महिलाओं ने साड़ियों से मैचिंग की लाइट वेट आर्टिफिशियल ज्वेलरी को काफी पसंद किया।
विज्ञापन

इसके अलावा साड़ियों में बंधेज, जोर्जट, टिशू और सिल्क की हरी साड़ियां खरीदी गईं। इनकी कीमत पांच हजार से 15 हजार के बीच रहीं। इसके अलावा मेहंदी, और सौंदर्य उत्पादों की खरीदारी में भी प्रति महिला ने एक हजार से 10 हजार रुपये तक खर्च किए। ऐसे में बाजार में हर छोटे बड़े दुकानदार को कारोबार मिला।
ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी हुआ कारोबार
- महिलाओं ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से भी खरीदारी की। इसमें सबसे अधिक सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आर्टिफिशियल ज्वेलरी आइटम्स बुक किए गए।

यह रहा तीज पर कारोबार
गारमेंट्स : 60 करोड़ रुपये
मिष्ठान व खाद्यान : 40 करोड़ रुपयेे
सौंदर्य प्रसाधन : 30 करोड़ रुपये
फुटवेयर: 10 करोड़ रुपये
आभूषण: 30 करोड़ रुपये

- क्लोज डोर कॉलोनियों में होंगे सामूहिक आयोजन
- तीज पर्व पर रविवार को पर्ल रेजिडेंसी में महिलाओं की ओर से सामूहिक कार्यक्रम होगा। कॉलोनी में मंदिर झूला लगाया जाएगा। मंदिर के पुजारी आचार्य कौशल ने बताया कि विभिन्न खेल और प्रतिगिताएं होंगी। सुपरटेक ग्रीन विलेज पार्क में झूले लगाए जा रहे हैं। फास्ट फूड के स्टॉल रहेंगे। सूपटेक पॉम ग्रीन मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि महिलाएं और बच्चे तीज पर झूला झूलेंगे। मंदिर में पूजन करेंगे। सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी अन्नू मित्तल ने बताया कि तीज पर पार्क में कार्यक्रम होगा। शनिवार देर शाम सामूहिक मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। मोदीपुरम, कंकरखेड़ा बाईपास, रोहटा रोड बाईपास और परतापुर बाईपास की क्लोज डोर कॉलोनियों में भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें