फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए बाजार तैयार, उमड़ रही भीड़, खूब हुई खरीदारी, बेहतर कारोबार की उम्मीद

Wed, 11 Nov 2020 07:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

- बर्तन, कपड़ा, सराफा और ऑटोमोबाइल में अच्छे कारोबार की उम्मीद
- बुधवार को भी बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब हुई खरीदारी
- गिफ्ट आइटम, सजावटी सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स में अच्छा होगा कारोबार 
विज्ञापन
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार तैयार है। लोग धनतेरस पर खरीदारी करने को शुभ मानते हैं। इसलिए गुरुवार को बाजार में भारी भीड़ रहेगी। बुधवार को भी लोगों ने खूब खरीदारी की। सराफा बाजार से लेकर आटो मोबाइल, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोग जुटे रहे। धनतेरस पर पिछले साल से भी अच्छी खरीद होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

  
फूल-पत्तियों और बेलों से सजेेंगे घर 
 दिवाली पर घरों की साफ-सफाई करने के साथ ही सजाया जाता है। सजाने के लिए झालरें, फूल-पत्तियां तथा विभिन्न प्रकार की बेलों की खूब खरीदारी हो रही है। सजावटी सामान बेच रहे अनुज कुमार ने बताया कि ऊन एवं रंगीन धागे से बनी मोती वाली बंदनवार खूब पसंद की जा रही हैं। घरों में गेट की लटकन और शुभ दीपावली लिखे स्टीकर भी काफी मांग है। प्रत्येक सामान का अलग-अलग रेट हैं। 
 
 

सफेद मोतियों की माला की खूब मांग
 दिवाली पर भगवान की मूर्तियों एवं परिवार के दिवंगत हो चुके लोगों की मूर्तियों पर लगी मालाएं भी बदली जाती हैं। इसके अलावा पूजा-घर में लगी मालाओं को भी बदला जाता है।

इन पर लगाने के लिए सफेद मोतियों की मालाओं की काफी मांग है। विक्रेेता पवन कुमार बताते हैं कि मालाओं के आकार एवं बनावट के हिसाब से अलग-अलग दाम हैं। 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की मालाएं हैं। 
 
फ्रेम में लगी तस्वीरें लुभा रही ग्राहकों को 
दिवाली पर लोग अपने घरों को सजाने के लिए तस्वीरें भी लगाते हैं। इस बार शीशे के फ्रेेम में लगी तस्वीरें लोगों को लुभा रहीं हैं। दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा होती है। श्रीगणेश और मां सरस्वती के साथ ही अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सतरंगी रोशनी के बल्ब लगी मूर्तियां तथा झालरों से सजी मूर्तियों की मांग अधिक है। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। आकार और सजावट के हिसाब से कीमत का निर्धारण है। कुछ लोग पेंटिंग्स भी खरीदकर ले जा रहे हैं। 
 
बर्तनों की खरीद जारी, आज होगी बंपर बिक्री
बर्तनों की खरीद कई दिनों से जारी है। धनतेरस पर ओर भी बंपर बिक्री का अनुमान है। लोग धनतेरस पर बर्तन जरूर खरीदते हैं। बड़ा बाजार के बर्तन विक्रेता महेश चंद जैन बताते हैं कि बर्तनों की बिक्री धनतेरस पर सबसे ज्यादा होती है।

इसके लिए दुकानदारों ने लंबे समय से तैयारी कर रखी है। इस बार तांबा, पीतल के बर्तनों की काफी अच्छी मांग रही है। इसके अलावा नॉन स्टिक बर्तन, तवे, कढ़ाइयां, क्राकरी, डिनर सेट आदि की अच्छी मांग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें